फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉ. बलराज देशवाल की पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
28सीटीके12.. जाट महाविद्यालय में आयोजित पुस्तक विमोचन पर मौजूद जाट संस्था के सदस्य। स्रोत:महावि
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. बलराज देशवाल की पुस्तक ‘कम्प्रीहेंसिव इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री’ का विमोचन बुधवार को जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना और प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने किया। मंच संचालन डॉ. नेहा कुंडू व डॉ. अंशु जाखड़ ने किया। इस दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष सुधीर हुड्डा, काॅलेजियम सदस्य सुरेंद्र ढुल, जयकंवार, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सतबीर छिक्कारा भी साथ रहे।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा सभी स्टाफ सदस्यों को अपनी लेखनी से संस्था के विकास में योगदान देना चाहिए। डॉ. बलराज देशवाल ने पुस्तक लेखन कार्य करके जाट संस्था का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने विशेष तौर पर बेटियों से कहा वे पढ़ाई पर फोकस करें। क्योंकि हर चीज का बंटवारा हो सकता है। मगर शिक्षा का बंटवारा कभी नहीं हो सकता।
पुस्तक के लेखक डॉ. बलराज देशवाल ने कहा पुस्तक को बहुत ही आसान व सरल तरीके से लिखा गया है। पुस्तक भारतीय विश्वविद्यालयों के स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए अकार्बनिक रसायन विज्ञान का संपूर्ण पाठ्यक्रम प्रदान करेगी। इस मौके पर डॉ. रमेश डबास, डॉ. जगतवीर सहरावत, डॉ. रेणू मलिक, डॉ. सूर्यप्रकाश, डॉ. आनंद रोहिल्ला, डॉ. मोनिका, डॉ. प्रियंका के अलावा महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुस्तक में शामिल किए 20 अध्याय
पुस्तक में 20 अध्याय शामिल हैं, इसमें विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं जैसे जेईई मेन्स, एनईईटी, जेएएम, बिटसैट, सीयूईटी, सीईटी, सीएमसी वेल्लोर प्रवेश परीक्षा, एचटीईटी, सीटीईटी, एनडीए, आईआईएसईआर बीएस-एमएस प्रवेश परीक्षा आदि शामिल हैं। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शबनम राठी ने पुस्तक लेखन के कार्य को चैलेंजिंग बताते हुए शुभकामनाएं दी। वहीं रसायन शास्त्र के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें