रोहतक। एमडीयू की एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलएम की दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर, री-अपीयर व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 1 सितंबर 2021 से आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं की डेटशीट एमडीयू साइट पर उपलब्ध रहेगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि एमएड, एमएड स्पेशल की दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, एमआर्क, एम.प्लानिंग की दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, एमटीटीएम, एमएचएमसीटी, एमबीए एमसीए सभी पाठ्यक्रम की दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, अंग्रेजी पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम की दूसरे व आठवें सेमेस्टर की रेगुलर, री-अपीयर व इंप्रूवमेंट तथा एमटेक सीबीसीएस, नॉन सीबीसीएस व सीबीएलयू स्कीम की दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर की परीक्षाएं 1 सितंबर 2021 से प्रारंभ होंगी। इकोनॉमिक्स, गणित, कामर्स व लोक प्रशासन पंच वर्षीय पाठ्यक्रमों तथा एमएफए छह वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम की दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर, री-अपीयर, इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 2 सितंबर 2021 से प्रारंभ होंगी। एमलिब साइंस की दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर, री-अपीयर की परीक्षाएं 3 सितंबर 2021 से प्रारंभ होंगी।