रोहतक। जिले के सभी खंडों में सात फरवरी से 13 फरवरी तक सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर पंजीकरण के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। कमांडेंट क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी दिल्ली द्वारा यह शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सात फरवरी को कलानौर खंड, आठ फरवरी को लाखनमाजरा खंड, नौ व दस फरवरी को महम खंड, 12 फरवरी को रोहतक खंड तथा 13 फरवरी को सांपला खंड में शिविर आयोजित होंगे। पंजीकरण के समय भर्ती से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट आकार की दो फोटो साथ लेकर आये। जिले के अलावा अन्य जिले के अभ्यर्थी भी किसी भी खंड में भर्ती में शामिल हो सकते है। इसके लिए एकेडमी के मोबाइल संख्या 99509-52780 व 78382-82197 पर संपर्क किया जा सकता है।
इन निजी संस्थानों में दिया जाएगा रोजगार
भर्ती के लिए सुरक्षा जवान की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल व इंटरमीडिएट, लंबाई-167.5 सेमी और सुरक्षा सुपरवाइजर की लम्बाई- 170 सेमी व उम्र-21 से 37 वर्ष एवं वजन- 56 से 90 किग्रा होना चाहिए। नौकरी के दौरान मिलने वाली सुविधाएं यथा- पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस, बोनस और 65 वर्ष तक स्थायी नौकरी मिलेगी। प्रशिक्षण के उपरांत, लाल किला दिल्ली, एम्स हॉस्पिटल दिल्ली, मारुति सुजुकी मानेसर, होंडा कंपनी गुड़गांव, अमेजॉन गुड़गांव, खरखोदा मारुति हरियाणा, इंडस्ट्रियल एरिया रोहतक और सोनीपत एवं बहादुरगढ़, बांके बिहारी मंदिर वृंदावन मथुरा, अक्षय पात्र मथुरा, आरएमएल हॉस्पिटल दिल्ली, जेवर एयरपोर्ट नोएडा, सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली, एलआईसी ऑफिस दिल्ली, कुतुब मीनार दिल्ली, मेरठ इंडस्ट्रीज एरिया, यमुना एक्सप्रेस आगरा टोल टैक्स, ताजमहल, लाल किला आगरा, फतेहपुर सीकरी दरगाह आगरा, धार्मिक स्थल, अस्पताल, बैंक, एयरपोर्ट, मेट्रो, होटल एवं निजी इंडस्ट्रीज में ड्यूटी दी जाएगी।