फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विसरा जांच के बाद होगा रीना और चेतना की मौत का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सलारा मोहल्ले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की वजह क्या रही, यह खुलासा छह दिन बाद भी नहीं हो सका। न ही पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए भेजने की सलाह दी है। अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा कि रीना व उसकी बेटी चेतना की हत्या कैसे हुई।
विज्ञापन

हालांकि रीना के गले पर निशान था। साथ ही चेतना के गले व पैरों पर रस्सी बंधी थी। जबकि संदीप ने अपने बेटे ढाई वर्षीय भावेश के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी थी। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक झज्जर जिले के गांव कबलाना निवासी संदीप ने शिकायत दी थी कि उसकी बहन रीना की शादी 2016 में सलारा मोहल्ला निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद रीना व उसका पति अपने माता-पिता से अलग रहते थे। आरोप था कि संदीप को उसके पिता होशियार सिंह, मां सविता व भाई उमेश प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं दे रहे थे। जिस मकान में संदीप रहता था, उसमें से भी आधार हिस्सा मांग रहे थे। इसी मानसिक तनाव के चलते संदीप ने पहले रीना व उसकी छह साल की बेटी चेतना की हत्या की। इसके बाद बेटे के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी पक्ष आरोपों से इन्कार कर चुका है।

वीरवार को भी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने डॉक्टरों के पास गई थी, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिला। इतना जरूर कहा है कि विसरा जांच के लिए लैब में भेजा जाए। इसके बाद सही तौर पर रीना व उसकी की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यपाल, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें