फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak Weather: 4 साल का टूटा रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस

Wed, 18 Jan 2023 08:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

मौसम 18 जनवरी तक खुश्क रहेगा। उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीतलहर चलने की संभावना है। इससे रात के तापमान में और कमी आएगी। दिन के तापमान में तेजी आएगी।
विज्ञापन
सांपला में खेत में जमा पाला। संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कड़ाके की ठंड में बुधवार को खिली तीखी धूप ने राहत पहुंचाने का काम किया। शाम ढलते ही शीतलहर ने फिर ठिठुराना शुरू कर दिया। साथ ही न्यूनतम तापमान ने बीते चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शून्य की ओर लुढ़कते पारे ने पाला जमने की संभावना बना दी है।

विज्ञापन


ठंड का प्रकोप जिले में बना हुआ है। हाड़ कंपाऊ ठंड में रात का तापमान शून्य की ओर लुढ़क रहा है। उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण इस तापमान में और कमी आने की संभावना है। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले चार दिनों से रात का तापमान लगातार गिर रहा है।

जिले में 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री था। इस हिसाब से रात के तापमान में करीब 8 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। यही नहीं, पिछले चार साल का भी यह सबसे न्यूनतम तापमान रहा। वर्ष 2020 में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जबकि मंगलवार को यह 1.8 डिग्री रहा। आंकड़ों में जलवायु परिवर्तन का असर साफ नजर आ रहा है। पिछले चार साल में ही रात के तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यूनीसेफ की मानें तो यह चिंताजनक स्थिति है। जलवायु परिवर्तन इसी तरह होता रहा तो आने वाले कुछ वर्षों में स्थिति खतरनाक बन सकती है।
:
मौसम 18 जनवरी तक खुश्क रहेगा। उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीतलहर चलने की संभावना है। इससे रात के तापमान में और कमी आएगी। दिन के तापमान में तेजी आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 19 जनवरी से हवा पूर्वाई चलने व बादल छाने से रात के तापमान में वृद्धि की संभावना है। - डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू।

पिछले कुछ वर्षों में यूं रहा तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम

  • 2023 17.0 1.8
  • 2022 15.5 7.8
  • 2021 12.7 6.2
  • 2020 13.3 8.1

विज्ञापन

जनवरी 2023 में तापमान

  • तिथि अधिकतम न्यूनतम
  • 18 जनवरी 17.0 1.8
  • 17 जनवरी 15.1 2.2
  • 16 जनवरी 14.8 5.2
  • 15 जनवरी 18.0 9.0
  • 14 जनवरी 14.9 11.2
  • 13 जनवरी 19.0 9.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें