फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महात्मा सदानाथ वाल्मीकि छात्रावास का पुनर्निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पाड़ा मोहल्ला स्थित 65 वर्ष पुराने महात्मा सदानाथ वाल्मीकि छात्रावास का पुनर्निर्माण करने की तैयारी है। अब समाज के सहयोग से छात्रावास में दोबारा विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। इससे जरूरतमंद छात्रों को सुरक्षित आवास एवं अध्ययन का अच्छा वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन

1962 में महात्मा सदानाथ के प्रयास से तत्कालीन मुख्यमंत्री कैरो प्रताप सिंह की ओर से इस छात्रावास की नींव रखी गई थी। यह छात्रावास वर्षों तक शिक्षा का केंद्र बना रहा। चौधरी टेकराम के बेटे चौधरी धर्मवीर ने समाज के युवाओं को संगठित कर छात्रावास के पुनर्जीवन की पहल की है।
उनके नेतृत्व में छात्रावास का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया गया है। छात्रावास को आधुनिक सुविधाओं के साथ दोबारा संचालित किया जाएगा। यहां विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित आवास, निशुल्क पुस्तकालय व शिक्षा के उद्देश्य से समर्पित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

चौधरी धर्मवीर ने कहा कि यह छात्रावास समाज की अमूल्य धरोहर है। इसे सहेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान अशोक कुमार, राजेश पंवार, अरुण रिढलान, मनीष व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें