फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बालिकाओं को सम्मानित करने के लिए 31 तक सिफारिशें आमंत्रित

Wed, 28 Jan 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे पर 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, पौधरोपण, स्वास्थ्य मुद्दों मीडिया एवं साहित्य में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं से 31 जनवरी तक सिफारिशें आमंत्रित की गई हैं। पात्र बालिकाएं नाम व आवेदन फार्म दस्तावेजों सहित प्रोफार्मा में भरकर स्थानीय जिला विकास भवन स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय के कमरा संख्या 4 में 31 जनवरी तक जमा करवाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें