फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेस वॉक प्रतियोगिता में रविंद पाल दहिया ने जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक रनर्स ग्रुप के धावक व बीएसएनएल मुख्यालय नई दिल्ली में सहायक महाप्रबंधक अरविंद पाल दहिया ने 20वीं अखिल भारतीय बीएसएनएल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन किया। गुवाहाटी के इंदिरा गांधी फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में अरविंद पाल दहिया ने 20 किलोमीटर की रेस वॉक प्रतियोगिता में 2 घंटे 31 मिनट 30 सेकेंड का समय लेते हुए लगातार दूसरी बार रजत पदक जीता। इससे पहले उन्होंने 19वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता (पटियाला) में भी रजत पदक जीता था व 18वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता (अहमदाबाद) में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें