संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पीजीआई के पीडियाट्रिक वार्ड-14 में चूहों व कॉकरोचों ने मरीजों को परेशान किया हुआ है। हालत ये हैं कि चूहे बैगों में घुसकर मरीजों व उनके तीमारदारों के कपड़े कुतर रहे हैं। कॉकरोच खाने-पीने की चीजों में घुस रहे हैं।
वार्ड-14 में भर्ती मरीजों का कहना है कि वीरवार को विधानसभा कमेटी के मुआयने के दौरान तो चूहों व कॉकरोचों को भगाने के लिए दवाई का छिड़काव किया गया था लेकिन शुक्रवार को चूहे उछल-कूद करते रहते हैं।
शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम जब व्यवस्थाओं का जायजा लेने वार्ड में पहुंची तो मरीजों ने अपनी परेशानी बताई। इस पर एक अधिकारी का कहना है कि वार्डों में हर हफ्ते दवा का छिड़काव कराया जाता है। चूहे व कॉकरोचों से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
बच्चे को निमोनिया हुआ है। इस कारण यहां तीन दिनों से भर्ती हैं। टेबल पर रखे खाने-पीने की चीजों में कॉकरोच घुस जाते हैं। बेड पर भी चूहे घूमते रहते हैं। रात को सोना भी मुश्किल हो रहा है। वीरवार को तो इनको भगाने के लिए दवाई छिड़की थी लेकिन शुक्रवार को कोई आया ही नहीं। चूहों ने तो कपड़े तक भी कुतर डाले हैं।
- अनिल, गोहाना
कॉकरोच व चूहों ने परेशान किया हुआ है। चूहे वार्ड में उछल-कूद करते रहते हैं। शौचालयों में भी चूहे घूमते रहते हैं। मौका पाते ही चूहे बैग में घुस जाते हैं। जब बैग खोलकर देखते हैं तो कपड़े कुतरे हुए मिलते हैं। वीरवार को शायद अधिकारी आने वाले थे तो सफाई जोरों से की गई थी। - पूनम, झज्जर
4-पीजीआई के वार्ड-14 में टेबल पर खाने-पीने के सामान के बीच घूमता कॉकरोच। संवाद- फोटो : अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।