फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भी एक साथ रहना चाहते हैं दरिंदगी के आरोपी, कोर्ट ने कहा ना

Wed, 22 Jul 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली युवती से दरिंदगी, गैंगरेप और हत्या मामले के सातों आरोपी जेल में भी एक साथ एक बैरक में रहना चाहते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सेशन कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपियों ने जज से गुहार लगाई कि जज साहब हमें एक ही बैरक में रखा जाए। कोर्ट ने आरोपियों की इस याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि सातों आरोपियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है।

इससे पहले सातों आरोपियों को सेशन कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने मामले को महिला विरुद्घ अपराध कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है।

अब अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश सीमा सिंघल की अदालत में 4 अगस्त को सुनवाई होगी। आरोपी पक्ष के वकील डॉ. दीपक भारद्वाज ने बताया कि अगली सुनवाई में ही कोर्ट में सभी आरोपियों पर आरोप तय होंगे। इसके बाद फैसला होगा कि किस आरोपी पर किस धारा में केस चलाया जाएगा। आरोप तय होने के बाद मामले में बहस शुरू होंगी। वहीं, नाबालिग आरोपी का मामला जुवेनाइल कोर्ट में चल रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें