फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कक्षा 11वीं की एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने एसपी से सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने की मांग की है। एसपी कार्यालय से लौटती छात्रा कोर्ट के पास अचानक बेहोश हो गई। यहां कुछ वकीलों की मदद से अभिभावक उसे होश में ला पाए।
विज्ञापन

एसपी के नाम लिखी चिट्ठी में पीड़िता ने कहा कि दुष्कर्म के बाद से वह न्याय के लिए भटक रही है। पुलिस ने एक ही आरोपी को पकड़ा है। शेष दो आरोपी आजाद घूम रहे हैं। अपने साथ हुई घटना के बाद से वह सदमे में है। इसी के चलते मंगलवार को वह लघु सचिवालय से कोर्ट की ओर जाते समय अचानक चीख कर बेहोश हो गई। बेटी को इस हालत में देखकर माता-पिता भी घबरा गए। आंखों से आंसू लिए आसपास के लोगों से मदद मांगी। इस पर कुछ वकीलों ने पीड़िता को सहारा देकर बैठाया व पानी पिलाकर होश में लाए। पीड़िता ने कहा कि घटना हुए दो महीने होने को हैं। प्रशासन की ओर से सभी आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया गया है। तीन दोस्तों ने उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। अब तक एक ही दोषी को गिरफ्तारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें