रोहतक। तेज कॉलोनी में मजदूर 37 वर्षीय फूल सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने इस मामले में इतफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो