रोहतक। शहर थाना में एक मकान में घुसकर पड़ोसी के महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है।
पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। घर पर बच्चे और वह थी। रात को जब वह घर के बाहर खड़ी थी तो पड़ोस का युवक आया और उसे डरा धमका कर कमरे में ले गया। वहां पर जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। आरोपी के खिलाफ दो साल पहले मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज हुआ था, जो अदालत में चल रहा है।