फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगना और बिचौलिया दो दिन के रिमांड पर, दोनों युवतियों को भेजा जेल

Sat, 13 Jun 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के सरगना दीपक फरदीन और उसके साथी बिचौलिये विकास धनखड़ को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, गिरोह में शामिल युवतियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि बृहस्पतिवार को दिल्ली से इस गिरोह को काबू किया गया था। गिरोह की युवतियों ने रोहतक में एक बड़े व्यवसायी के बेटे को रेप के केस में फंसाकर समझौते के नाम पर 2 करोड़ रुपये मांगे थे।
विज्ञापन


गिरोह की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार आधी रात को ही आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। सरगना दीपक फरदीन कन्हेली का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। दो दिन के रिमांड केदौरान आरोपियों से अब तक बनाए गए शिकारों के बारे में पूछा जाएगा। साथ ही इस गिरोह का जाल कहां कहां और फैला हुआ है, इस बारे में भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस का दावा है कि गिरोह शातिर है और पूरी योजना के साथ काम करता है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें