28-नांदल गांव के युवकों को इंस्टाग्राम पर दी गई धमकी। स्रोत : पीड़ित
लाखनमाजरा (रोहतक)। खंड के गांव नांदल के दो भाइयों को एक युवक ने इंस्टाग्राम पर चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नांदल गांव निवासी सोनू व नसीब ने पुलिस को बताया कि 19 मई की रात करीब 12 बजे एक ऑडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल नहीं उठाई। 20 मई की सुबह सात बजे इंस्टाग्राम आईडी पर अजय मान 75 नाम की आईडी से ऑडियो व लिखित मैसेज आया।
चार लाख रुपये की मांग की। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। लिखा कि दोनों के पास तीन दिन का समय है। युवकों ने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। परिजन उन्हें लेकर लाखनमाजरा थाने में पहुंचे और पूरे मामले से अवगत कराया।
वर्जन
युवकों की शिकायत लेकर जांच कर रहे हैं। जिस इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज आया है, वह अब एक्टिवेट नहीं है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई जा रही है।
- रवींद्र कुमार आईएएस, प्रभारी थाना लाखनमाजरा
28-नांदल गांव के युवकों को इंस्टाग्राम पर दी गई धमकी। स्रोत : पीड़ित