फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी:: उत्तराखंड ने हरियाणा पर ली 14 रन की बढ़त

Sun, 09 Nov 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में हरियाणा व उत्तराखंड के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में शनिवार को उत्तराखंड ने 14 रन की बढ़त ले ली है। उत्तराखंड के जे सुचित ने पांच व मयंक मिश्रा ने चार विकेट लिए। हरियाणा ने निशांत ने दो विकेट लिए।
पहले दिन का खेल खत्म होने पर उत्तराखंड ने दो विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए है। हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हरियाणा का यह फैसला गलत साबित हुआ व पूरी टीम अपनी पहली पारी में केवल 112 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

हरियाणा ने पारी की शुरुआत तो ठीक-ठाक की लेकिन 48 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। हरियाणा का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।
हरियाणा की ओर से कप्तान अंकित कुमार ने 23 व युवराज सिंह ने 30 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए जे सुचित ने पांच विकेट लिए। मयंक मिश्रा ने चार व युवराज चौधरी ने एक विकेट लिया।
जवाब में उत्तराखंड की शुरुआत भी ठीक रही। रोहतक के निशांत सिंधु ने उत्तराखंड का 43 रन पर पहला व 60 दूसरा विकेट लेकर मैच का रोमांच बढ़ाया। इसके बाद कप्तान कुणाल चंदेला व जगदीश सुचित ने शानदार बल्लेबाजी की।
विज्ञापन

पहले दिन का खेल खत्म होने पर उत्तराखंड ने दो विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए थे। उत्तराखंड की ओर से कुणाल 37 व जगदीश 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें