हरियाणा बनाम केरल के बीच रणजी के चार दिवसीय क्रिकेट मैच का बुधवार को आगाज होगा। यह मैच सुबह 9:30 बजे रोहतक के चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में खेला जाएगा। इसको लेकर के मंगलवार को दोनों ही टीमों ने नेट में घंटों पसीना बहाया।
हरियाणा क्रिकेट टीम का पंजाब को हराने के बाद मनोबल आसमान पर है। ऐसे में केरल की टीम के लिए यह मैच आसान नहीं होगा। हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्तान अंकित कुमार और केरल की टीम के कैप्टन सचिन ने टीम के साथ मंगलवार को खूब पसीना बहाया। दोनों ही टीमों ने नेट पर घंटों प्रैक्टिस की।
वैसे तो हरियाणा और केरल दोनों में टीमों में अनुभवी खिलाड़ी हैं। जिसमें केरल से जलज सक्सेना का नाम सबसे पहले आता है। करियर में 6000 रन और 400 विकेट लिए हैं। जो की फर्स्ट क्लास करियर के लिए बहुत अच्छा रिकॉर्ड है।
वहीँ हरियाणा की टीम में भी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। जयंत यादव, हिमांशु राणा, अंशुल कंबोज, निशांत सिंधु जो की टीम के वाइस कैप्टन भी हैं। ऐसे में हरियाणा की टीम केरल की टीम से ज्यादा मजबूत दिखाई देती है।