फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीसरे दिन शुरू हुआ रणजी मैच, हरियाणा ने 6 विकेट पर बनाए 100 रन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और राजस्थान के बीच रणजी ट्रॉफी का पहला चार दिवसीय टेस्ट मैच रविवार को तीसरे दिन करीब तीन घंटे 10 मिनट की देरी से शुरू हुआ। राजस्थान ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लेते हुए हरियाणा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हरियाणा की टीम ने शाम 4 बजे खेल समाप्त हाेने तक छह विकेट खोकर 100 रन बनाए।
रविवार सुबह 9 बजे अंपायर पिच का मुआयना करने मैदान पर पहुंचे। पिच पर नमी और क्रिकेट खेलने के लिए उपयुक्त रोशनी नहीं होने के कारण अंपायरों ने टॉस दोपहर 12 बजे तक के लिए टाल दिया। दोपहर धूप खिली तो अंपायर खालिद सैय्यद और सौरभ धोत ने हरियाणा के कप्तान अशोक मेनारिया व राजस्थान के कप्तान दीपक हुड्डा को टॉस के लिए आमंत्रित किया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। हरियाणा की टीम ने 42 ओवर में छह विकेट होकर 100 रन बनाए। सोमवार को अंतिम दिन का खेल बाकी है।
विज्ञापन

हरियाणा की ओर से बल्लेबाज आरपी शर्मा 33 रन और एसपी कुमार 12 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। टीम ने पहला विकेट 5.5 ओवर में 10 रन के स्काेर पर वीए भारद्वाज के रूप में खोया। दूसरा विकेट 19 रन पर 10.3 ओवर में एचजे राना, तीसरा विकेट 26 रन पर 13.4 ओवर, चौथा विकेट 26 रन पर 14.6 ओवर, पांचवां विकेट 29.2 ओवर में 59 रन, छठा विकेट 31.2 ओवर में 63 रन पर गंवाया।

दोपहर 12:40 बजे शुरू हुआ मैच
रविवार को तीसरे दिन का मैच दोपहर 12:40 बजे शुरू हुआ। मैच से पहले दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने हैंडबॉल और फुटबॉल से अभ्यास किया। कुछ खिलाड़ियों ने स्ट्रेट ड्राइव का भी अभ्यास किया। मैच 3 घंटे 10 मिनट की देरी से शुरू हुआ और शाम 4 बजे खराब दृश्यता के कारण एक घंटे पहले रोकना पड़ा।
विज्ञापन


राजस्थान की गेंदबाजी रही किफायती
राजस्थान के गेंदबाज एमजे सुथार काफी किफायती रहे। उन्होंने 14 ओवर में 7 मेडन ओवर के साथ 23 रन देकर दो विकेट झटके। एवी चौधरी ने 12 ओवर में छह मेडन ओवर के साथ 15 रन देकर 2 विकेट, तीसरे सफल गेंदबाज के रूप में आरडी चाहर ने छह ओवर में एक मेडन ओवर के साथ 22 रन पर दो विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें