10-नर्सिंग कॉलेज में सेमिनार के दौरान उपस्थित फैक्लटी व छात्राएं। स्रोत: पीजीआई
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को सेमिनार व स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से बीएससी नर्सिंग छात्राओं को जागरूक किया गया। इसमें मधुमेह के कारण, लक्षण व बचाव की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मौजूद फैकल्टी व छात्राओं की स्क्रीनिंग करके रेंडम ब्लड शुगर टेस्ट भी किए गए। आचार्य हेमवती ने बताया कि भारत में लगभग 101 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा लोग मधुमेह के शिकार हैं। 136 मिलियन लोग प्री डायबिटीज की स्थिति में हैं। संवाद