राम रति देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। स्रोत
रेवाड़ी। केंद्रीय योजना कार्यक्रम क्रियान्वयन, सांख्यिकी मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने समाजसेविका राम रति देवी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कुतुबपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि रामरति का जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित था।
रामरति देवी मीरपुर गांव के पूर्व सरपंच वेद ठेकेदार की पत्नी थीं। वे जयप्रकाश डीएसपी यादव और सत्य प्रकाश यादव डीएमईओ की माता थीं। उनका निधन 75 वर्ष की आयु में हुआ। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम रति देवी ने अपना जीवन समाज सेवा और जनहित के कार्यों को समर्पित किया।
उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता की। विशेष रूप से बेटियों के विवाह में कपड़े और आवश्यक सामान उपलब्ध करवाकर सहयोग करती थीं।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक अनिल यादव, पूर्व विधायक चिरंजीवी राव, भाजपा नेता सत्यदेव और अध्यापक संघ के प्रधान महावीर ने भी शोक व्यक्त किया।