फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह बाद रामलीला : नेताजी बनेंगे ‘राम’ और डेयरी संचालक ‘रावण’ 

Sun, 18 Sep 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
श्री रामचर‌ित मानस
विज्ञापन
यह रामलीला पिछले करीब 66 वर्षों से होती आ रही है। कुछ सालों से इसमें भाजपा नेता ‘राम’ का किरदार निभा रहे हैं तो डेयरी संचालक ‘रावण’ की भूमिका में नजर आते हैं। नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट लक्ष्मण का रोल करते हैं। सीता का रोल स्नातक की पढ़ाई करने वाली छात्रा निभाएंगी। इसकी एक खासियत यह भी है कि इसमें महिला पात्रों का रोल महिलाएं ही करती हैं। रामलीला के सभी पात्रों की भूमिका अमूमन क्लब के सदस्य ही निभाते हैं। 
विज्ञापन


बात हो रही है श्री सनातन धर्म पंजाबी रामलीला क्लब की। यह शहर का सबसे पुराना क्लब है। क्लब के मेंबर ही मिलकर रामायण के किरदारों को निभाते हैं। करीब 66 वर्षों से चली आ रही परंपरा आज भी बरकरार है। क्लब की नई और पुरानी पीढ़ी बुजुर्गों की विरासत को संभाले हुए है। क्लब के महासचिव राकेश कवातड़ा ने बताया कि 1 से 12 अक्तूबर तक रामलीला चलेगी। इसके लिए क्लब के मेंबर पिछले 15 दिनों से रोजाना रात में रिहर्सल कर रहे हैं। 

रामलीला मंडलियों ने शुरू की तैयारी 
गणेशोत्सव के बाद अब प्रभु श्रीराम और मां दुर्गा के जयकारे गूंजेंगे। शहर में दो सप्ताह बाद नवरात्र महोत्सव और रामलीलाएं शुरू होंगी, जोकि 11 दिन तक चलेंगी। आधा दर्जन जगहों पर होने वाली रामलीलाओं के लिए रामलीला मंडलियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुराना आईटीआई ग्राउंड और पुराना बस स्टैंड के समीप लोकल रामलीला में बाहर से कलाकार बुलाए जा रहे हैं। जबकि प्रताप चौक के समीप पंजाबी क्लब की रामलीला के लिए पिछले 15 दिनों से स्थानीय कलाकार रिहर्सल में मशगूल हैं। 
विज्ञापन

 
भाजपा में लंबे समय से सक्रिय नेता की भूमिका निभाने के साथ-साथ पिछले तीन साल से भगवान श्रीराम का रोल निभा रहा हूं। इस किरदार के लिए मुंबई की प्रसिद्ध धारावाहिक कंपनी ने मुझे एक किरदार के ऑडिशन के लिए भी बुलाया था। श्रीराम का अभिनय करना कठिन है, क्योंकि वे पूरे समाज के आदर्श हैं। इसलिए दिनरात अभिनय पर मेेहनत कर रहे हैं। 
- तरुण शर्मा (राम)।

नगर निगम में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत हूं और क्लब का मेंबर भी हूं। पिछले दस वर्षों से रामलीला में अभिनय कर रहे हैं। पिछली बार लक्ष्मण का रोल किया था, इस बार भी करूंगा। ड्यूटी के दौरान रिहर्सल के लिए समय निकाल पाते हैं, इसलिए रोजाना रात 8:30 बजे के बाद रामलीला क्लब में तीन घंटे रिहर्सल करते हैं।
- राजेंद्र अनेजा (लक्ष्मण)।

मैं जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं, लेकिन सोनीपत में स्नातक की पढ़ाई कर रही हूं। थिएटर से बहुत लगाव है। इस बार रामलीला मेें सीता का रोल निभाने का मौका मिला है। यह रोल मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। रामलीला शुरू होने में बहुत कम समय रहा गया है और पढ़ाई भी है। इसलिए सप्ताह में दो से तीन दिन रिहर्सल करने के लिए समय निकालती हूं।
- शिखा (सीता)।

मेरा डेयरी का कारोबार है। साथ ही 17 वर्षों से रामलीला कर रहा हूं। लंबे समय से रावण बनने का मौका मिल रहा है। इस बार भी यह किरदार शिद्दत से निभाऊंगा। हमारे बुजुर्ग भी रामलीला मंचन करते थे। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए बाहर से पुरुष कलाकार नहीं बुलाए गए हैं।
- पंकज गांधी (रावण)।

मेरा किला रोड पर कपड़े का व्यापार है। मैं और मेरे चाचा राजेंद्र अनेजा रामलीला में भाग लेते हैं। इस बार रामलीला में मैं मेघनाथ का किरदार निभाऊंगा तो चाचा लक्ष्मण का। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि रामायण के मुख्य कलाकारों का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

- मनोज अनेजा (मेघनाथ)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें