फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: एक और नई पार्टी की एंट्री, NDA के घटक दल ने BJP से दो सीट मांगी, नहीं तो दस पर लड़ेंगे

Mon, 02 Sep 2024 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह पीटीआई, हरियाणा

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में रामदास अठावले की पार्टी ने भी दावेदारी ठोक दी है। नेशनल डेमोक्रेटिक एलाइंस में सहयोगी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) RPI (A) ने हरियाणा में चुनाव लड़ने का एलान किया है। 
विज्ञापन
रामदास अठावले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अठावले हरियाणा में चुनाव लड़ने का प्लान बना रही है। पार्टी ने हरियाणा में भाजपा से दो सीट मांगी है, बात नहीं बनती है तो आठ से दस सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। 

विज्ञापन


पार्टी के नेताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। हरियाणा यूनिट के प्रधान रवि सोनू कुंडली ने कहा कि अगर भाजपा से गठबंधन में बात बनती है तो पार्टी सिर्फ दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ सीटों पर चर्चा जारी है। अगर समझौता नहीं होता है तो पार्टी आठ-दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी, बची हुई 80 सीटों पर भाजपा का सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि आरपीआई ए दलितों के लिए एक प्रमुख रुप से पार्टी के रूप में ऊबर रही है। यह पांच तारीख को यह देखने को मिलेगा। आरपीआई (ए) हरियाणा सहित पूरे देश में कमजोर वर्गों की पार्टी के रूप में उभरी है। हमें अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है। 
विज्ञापन


इन सीटों से टिकट की मांग
पार्टी ने हरियाणा में एनडीए के घटक दल के रूप में दो सुरक्षित सीटों से टिकट मांगे हैं। पहला तो करनाल की नीलोखेड़ी और दूसरी सीट अंबाला की मुलाना मांगी है। हालांकि, भाजपा ने चुनावी राज्य में गठबंधन की संभावना पर कुछ नहीं कहा है।

इस बीच, आरपीआई (ए) की उत्तर भारत अध्यक्ष मंजू छिब्बर ने कहा कि पार्टी अपने पदचिह्नों का विस्तार करने पर विचार कर रही है। छिब्बर ने कहा, "हमने पहले पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़ा था और नागालैंड में हमारे दो विधायक हैं। हम आगामी हरियाणा चुनाव भी लड़ने जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "अगर बीजेपी हमें दो सीटें भी आवंटित नहीं करती है, तो हम 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे और मजबूती से लड़ेंगे। बीजेपी के साथ हमारा गठबंधन मजबूत है और सीट आवंटन पर चर्चा सकारात्मक है।

छिब्बर ने यह भी कहा कि अगर बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं होता है तो भी वे बीजेपी के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे। हमारा लक्ष्य जन कल्याण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना और राज्य के लोगों की सेवा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें