फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नौवीं बार जेल से बाहर आ सकता है रामरहीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/बिनौली। साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सुनारिया जेल में सजा काट रहा सिरसा डेरा प्रमुख नौवीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आ सकता है। हरियाणा के प्रशासन की तरफ से उत्तर प्रदेश पुलिस से रामरहीम की आश्रम में रहते समय की आचरण रिपोर्ट मांगी है। उधर, सुनारिया जेल प्रशासन का कहना है कि अभी पैरोल की उनको कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले दो अक्तूबर 2024 को आठवीं बार 20 दिनों की पैरोल पर बाहर आया था। उसने पैरोल अवधि यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के सदस्यों के साथ बिताई थी। पैरोल की अवधि पूरी होने पर 22 अक्तूबर को सुनारिया जेल भेज लाया गया था। अब नौवीं बार रामरहीम को पैरोल मिलने की चर्चाएं चल रही हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस आधिकारिक तौर पर इस बारे में अभी कुछ भी बताने से बच रही है। उधर, बरनावा आश्रम में रहने वाले सेवादार राम रहीम के आने की तैयारियों में जुट गए हैं।

खुफिया विभाग सक्रिय
उधर, रामरहीम के पैरोल पर जेल से बाहर आने की चर्चाओं के चलते खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। बताया जा रहा है कि रामरहीम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले बाहर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामरहीम के पेरोल मांगने या जाने के बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। ऐसे में अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
सत्यवान, अधीक्षक, सुनारिया जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें