फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल, 16वीं बार आया जेल से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुनारिया जेल में सजा काट रहा राम रहीम मंगलवार सुबह 16वीं बार 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया। टोयोटा लैंड क्रूजर में चालक राजा, गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत, राकेश व दूसरी गाड़ी फॉर्च्यूनर में चालक वजीर, एडवोकेट सीपी अरोड़ा, एडवोकेट हर्ष अरोड़ा, नवीन कुमार, अभिजीत व प्रीतम रवाना हुए। पुलिस की दो गाड़ियां भी साथ रहीं।
विज्ञापन

इससे पहले जनवरी माह में 40 दिन की पैरोल मिली थी। सिरसा डेरे में राम रहीम पैरोल की अवधि बिताएगा। पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 2017 में साध्वी यौन उत्पीड़न केस में राम रहीम को दोषी माना था। तभी से वह सुनारिया जेल में बंद है।
सोमवार को प्रदेश सरकार ने उसे 30 दिन की पैरोल दी। रात को आदेश आने के बाद मंगलवार सुबह 6 बजे सिरसा डेरे से दो गाड़ियां सुनारिया जेल पहुंचीं। खुद हनीप्रीत राम रहीम को लेने आई। साथ में वकील और चालक भी रहे।
विज्ञापन

आधा घंटे में कागजी कार्रवाई पूरी होने पर काफिला राम हीम को लेकर सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया। इसके चलते आउटर हिसार बाईपास पर जेल मोड़ के पास पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें