फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने किया महम शुगर मिल का दौरा

विज्ञापन
फोटो 03 महम अधिकारियों संग शुगर मिल दौरा करते सांसद रामचंद्र जांगड़ा  संवाद - फोटो : रविंद्र सिंह
विज्ञापन
महम। महम शुगर मिल लाभ की ओर अग्रसर है। मिल में पेराई 16 दिसंबर को शुरू हो चुकी है। बीच में तकनीकी खराबी आने के कारण एक दिन चीनी उत्पादन बंद रहा। इस कारण किसानों का गन्ना लेने में परेशानी आई। अब मिल निरंतर चल रही है। यह कहना है राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा का। वह शनिवार को मिल का दौरा कर रहे थे। एमडी मुकुंद तंवर व किसानों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि पिछले वर्ष सीरे से भरे टैंक लीक होकर जमीन पर इधर-उधर बिखरा पड़ा था। एमडी ने इसे एकत्रित करवाकर उसकी खुली बोली कराई। इससे मिल को 80 लाख का लाभ मिला। इसके अलावा भी मिल को कई स्थानों से पैसे एकत्रित कर मिल को करोड़ों रुपये का लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि आप सभी मिल के हिस्सेदार हैं। इसलिए गन्ने को जब भी मिल में लाएं साफ सुथरा करके लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें