रोहतक। भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा सांसद कोटे से भगवतीपुर गांव के विश्वकर्मा भवन के लिए 11 लाख रुपये देंगे। उनके बेटे अश्वनी जांगड़ा ने रविवार को गांव पहुंचकर भवन का शिलान्यास किया। उनके साथ मनोनीत पार्षद भी मौजूद रहे।
प्रदेश विश्वकर्मा पांचाल समाज के अध्यक्ष एवं मनोनीत पार्षद रमेश बोहर ने कहा कि गांव में 1500 गज भूमि में विश्वकर्मा भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। यह समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा।
रामचंद्र जांगड़ा की तरफ से भवन के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। जांगड़ा के बेटे अश्वनी ने ग्रामीणों को 17 सितंबर को रोहतक स्थित नई अनाज मंडी में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर होने वाले प्रदेशस्तरीय समारोह में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
वहीं, महंत सतीश दास ने कहा कि वे भी भवन निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये देंगे। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल जागृति मंच प्रदेश अध्यक्ष सुमित पांचाल, देवेंद्र अहलावत, जस्सू, जयपाल पांचाल व अन्य लोग मौजूद रहे।