फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जेवलिन थ्रो में राजू ने स्वर्ण, आशीष ने रजत, पंकज ने कांस्य पदक जीता

Fri, 29 Aug 2025 07:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
चौ. लखीराम आर्य जगन्नाथ आश्रम में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में मौजूद ​खिलाड़ी। स्रोत:संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हाॅकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिताएं हुईं। फाइव एस चेरिटेबल स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक व एशिया एवं वर्ल्ड मास्टर गेम्स के पदक विजेता गुलशन शर्मा ने चौ. लखीराम आर्य जगन्नाथ आश्रम के खेल परिसर में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। जेवलिन थ्रो स्पर्धा में राजू ने स्वर्ण, आशीष ने रजत एवं पंकज ने कांस्य पदक जीता।
शाटपुट थ्रो स्पर्धा में निशांत ने स्वर्ण, दीपक ने रजत एवं कार्तिक ने कांस्य, लॉन्ग जंप में पप्पू ने स्वर्ण, आर्यन ने रजत, दक्ष ने कांस्य, 200 मीटर रेस में पवन ने स्वर्ण, कार्तिक द्वितीय ने रजत व चिराग ने कांस्य पदक जीता। गुलशन शर्मा ने सभी विजेताओं मेडल पहनाकर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संजय वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को अच्छी आदतें अपनाने की सलाह दी। विक्रम सहरावत ने टीशर्ट बांटीं। अभिमन्यु छिकारा ने मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर अजीत शास्त्री, आशीष रोहज, कैलाश वर्मा, सौरभ वर्मा, जयवीर नांदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें