फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लाठीचार्ज के विरोध में राजपूत समाज ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सम्राट मिहिर भोज के नाम के साथ गुर्जर लिखने और कैथल में राजपूत समाज के लोगों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में राजपूत समाज के लोगों ने शुक्रवार धरना प्रदर्शन किया। राजपूत समाज के लोग धरना प्रदर्शन करते हुए राजपूत धर्मशाला में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने भाजपा सरकार व शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

राजपूत महासभा के प्रधान जगजीत परमार ने कहा की हम सरकार का तानाशाही रवैया सहन नहीं करेंगे। कैथल में साजिश के तहत मिहिर भोज के साथ गुर्जर शब्द भी जोड़ दिया गया। सम्राट मिहिर भोज क्षत्रिय समाज से संबंध रखते हैं। महापुरुषों की प्रतिमा की स्थापना करने का अधिकार सभी को है, लेकिन इतिहास व सही तथ्यों से छेड़खानी करना गलत है। इसको लेकर राजपूत समाज के लोग पिछले कई दिनों से प्रशासन के अधिकारियों व सरकार के नुमाइंदों से बातचीत कर रहे हैं। उनकी मांग थी कि सम्राट मिहिरभोज के नाम से गुर्जर शब्द को हटाया जाए। उनकी मांग को पूरा करने के लिए अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन भी दिया था। लेकिन सरकार से मिली भगत कर कैथल में उस मूर्ति का अनावरण कर दिया गया, जिस पर सम्राट मिहिर भोज के साथ गुर्जर शब्द लिखा गया है। उन्होंने कहा की हम जल्द ही रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें