फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू ने परीक्षाओं को परिणाम किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने मई 2023 में आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिंधु ने बताया कि बीए-पत्रकारिता एवं जनसंचार के चौथे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, एमएससी सीबीसीएस-कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स के तीसरे सेमेस्टर की केवल री-अपीयर का परिणाम जारी किया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार से एमएड सीबीसीएस के तीसरे सेमेस्टर की केवल री-अपीयर, एमएससी सीबीसीएस- बायाइंफोर्मेटिक्स के चौथे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर तथा मैथ विद कंप्यूटर साइंस के तीसरे सेमेस्टर की केवल री-अपीयर का परिणाम जारी किया है। वहीं एमए-हिन्दी फाइनल वर्ष, संस्कृत प्रीवियस व फाइनल वर्ष, लोक प्रशासन प्रीवियस वर्ष, राजनीति विज्ञान प्रीवियस वर्ष की री-अपीयर, एम.कॉम फाइनल वर्ष की री-अपीयर, एमए-एप्लाइड साइकोलॉजी, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाजशास्त्र, योगा साइंस, फाइन आर्ट ड्राइंग एंड पेंटिंग का परिणाम जारी हुआ है। साथ संगीत व इकोनोमिक्स के तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर, एमए- म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल, म्यूजिक वोकल व योगा साइंस के चौथे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर की परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें