फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजपाल शर्मा ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक संग पार्षदों की तस्वीर पोस्ट कर उठाए सवाल

विज्ञापन
फोटो-58: बहादुरगढ़ नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा द्वारा डाली गई पोस्ट। स्र
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद में वाइस चेयरमैन राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तारीख तय होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। 15 मई को प्रस्ताव पर मतदान होना है लेकिन उससे पहले ही शहरी सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन

राजपाल शर्मा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने विवाद को और हवा दे दी है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक और पार्टी के कुछ पार्षदों की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा-बागी बीजेपी पार्षदों का नेतृत्व कौन कर रहा है।
पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गईं। वहीं राजपाल शर्मा ने 9 मई को अपने समर्थकों की अहम बैठक बुलाकर बड़े राजनीतिक ऐलान के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


राजपाल शर्मा की पोस्ट पर भाजपा नेताओं की ओर से भी तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। कुछ नेता राजपाल शर्मा पर निशाना साध रहे हैं तो कुछ इसे आंतरिक राजनीति का हिस्सा बता रहे हैं।

भाजपा नेता नीरज वत्स ने कहा कि वाइस चेयरमैन इसी व्यक्ति(नरेश कौशिक) की मेहरबानी से बने थे। वहीं तरुण वशिष्ठ ने बताया कि नरेश कौशिक किसी की टांग खींचने वाला काम नहीं करता है।

अविश्वास प्रस्ताव से पहले इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप ने नगर परिषद की सियासत को और अधिक दिलचस्प बना दिया है। अब सभी की नजरें 9 मई की बैठक और 15 मई के शक्ति परीक्षण पर टिकी हैं।
वर्जन





मैंने यह फोटो इसलिए डाली ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उनके खिलाफ साजिश कौन कर रहा है। मैं चोरी-छिपे राजनीति नहीं करता, जो करता हूं खुलकर करता हूं। -राजपाल शर्मा, वाइस चेयरमैन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।



मैंने ही राजपाल शर्मा को वाइस चेयरमैन बनवाया था। जिस फोटो को उन्होंने पोस्ट किया है यह पार्टी के एक कार्यक्रम की है जिसमें तीन राज्यों में भाजपा की जीत का जश्न मनाया जा रहा था। बागी पार्षद नहीं, बल्कि खुद पालेराम शर्मा हैं जो उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। -नरेश कौशिक, पूर्व विधायक, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें