रोहतक। लालनाथ हिंदू महाविद्यालय में सोमवार को विज्ञान संकाय के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में स्लोगन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने की।
प्राचार्य ने कहा हमारे जीवन में ओजोन परत बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके बचाव में सहायक तथ्यों से अवगत करवाते हुए ओजोन परत के संरक्षण के लिए खुद को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रश्मि छाबड़ा, डॉ. शिखा फोगाट और डॉ. मीनाक्षी गुगनानी ने निभाई। विद्यार्थियों ने ओजोन परत में कमी के लक्षणों और बचाव के लिए उपायों को स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से बखूबी दर्शाया। स्लोगन में रजनी प्रथम, वंशिका द्वितीय व शानवी और अनु तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आशीष प्रथम, दीपांशी द्वितीय, हिमांशी और हिमांशु तृतीय रहे। प्राचार्य ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विज्ञान संकाय के स्टाफ सदस्य डॉ. मनीष कुमार, डॉ. सविता, रितु, डॉ. मनीषा, कुमारी स्वाती, कुमारी ज्योति, संजीव और विक्रम मौजूद रहे।