सांसद राजकुमार सैनी लेकको र खापें विरोध में उतर आईं हैं। रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले के खाप प्रतिनिधियों ने आईजी से मिलकर रैली को रद्द कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि रैली में गलत बयानबाजी हुई। रोहतक खाप-84 के प्रधान हरदीप अहलावत के नेतृत्व में शुक्रवार को तीनों जिलों के खाप प्रतिनिधि तो जाट युवा भड़क सकते हैं। आईजी ने खापों को आश्वासन दिया कि ऐन वक्त पर रैली को रद्द नहीं किया जा सकता।
रैली पर पुलिस-प्रशासन की नजर रहेगी और माहौल भड़काने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आईजी नवदीप विर्क से मिले। खाप प्रतिनिधियों ने बताया कि रविवार को होने वाली सांसद राजकुमार सैनी की रैली से माहौल खराब हो सकता है। खापें पहले भी कमिश्नर समेत अन्य अधिकारियों से रैली को रद्द कराने की मांग कर चुकी हैं, क्योंकि यदि रैली में गलत बयानबाजी हुई तो जाट युवा भड़क सकते हैं। खापों ने कहा कि सरकार के इशारे पर ही यह रैली कराई जा रही है, जिससे समाज में भाईचारा खत्म हो जाए।
खाप प्रतिनिधियों के इस तर्क पर आईजी ने आश्वासन दिया है कि ऐन वक्त पर रैली को रद्द नहीं कराया जा सकता, लेकिन पुलिस-प्रशासन आश्वासन देता है कि माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। पुलिस विभाग रैली की ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग कराएगा और यदि किसी भी वक्ता ने जातीय जहर घोलने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को तीनों जिलों के जाट युवाओं ने खापों से मिलकर रैली को रद्द कराने की मांग की थी, जिसके बाद ही खाप प्रतिनिधि आईजी से मिले।
महम चौबीसी के चबूतरे पर होगा सम्मान समारोह
आईजी से मिलने के बाद नांदल भवन में खाप प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 13 सितंबर को होने वाला सम्मान समारोह महम चौबीसी के चबूतरे पर किया जाएगा। पहले यह समारोह सांपला में कराए जाने की तैयारी चल रही थी। समारोह में आरक्षण आंदोलन के मारे गए लोगों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश फौगाट को भी खाप सम्मान करेगी। बैठक में नांदल खाप प्रधान महेंद्र सिंह नांदल, कादियान खाप प्रधान केदार सिंह, सरोहा खाप प्रधान रणधीर सिंह, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, अहलावत खाप प्रधान जय सिंह अहलावत, गहलावत खाप प्रधान सतबीर सिंह, कुलदीप मलिक, हुड्डा खाप के पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, रामकरण हुड्डा, कैप्टन जगवीर मलिक और नवीन मलिक मौजूद रहे।