- रोहतक में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी पर विधानसभा में विधायक ने उठाए सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सुविधाओं का अभाव है जिससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इंदिरा मार्केट की जर्जर सड़क सेक्टर-एक, दो, तीन में बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था बदहाल है।
लेकिन फिर भी सरकार इन सवालों के जबाव देने से कतरा रही है। ये आरोप विधायक भारत भूषण बतरा ने शनिवार को विधानसभा में बजट सत्र में चर्चा के दौरान सरकार पर लगाए। विधायक सरकार की कार्यशैली और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी को लेकर हमलावर रहे।
उन्होंने कहा कि रोहतक की जनता ने हमें जिम्मेदारी दी है विकास की लेकिन सरकार अनदेखी से यहां के लोग परेशानी उठा रहे हैं। सरकार को जवाबदेह बनना पड़ेगा।
उन्होंने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की दुर्दशा पर कहा कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा खेल परिसर है, फिर भी शहर का स्टेडियम मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। रात के समय ट्रैक पर लाइटें नहीं हैं।
उन्होंने इसके नवीनीकरण व सुंदरीकरण पर 28 करोड़ रुपये खर्च करने के प्रस्ताव के बाद भी अब तक धरातल पर काम न होने पर सरकार सेे जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यदि हमारे खिलाड़ी बेहतर सुविधाएं नहीं पाएंगे तो उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
सेक्टरों में जलभराव व सफाई पर विधायक का सख्त रुख
विधायक ने सेक्टर-1, 2, 3 (पार्ट-4) व 14 में बरसाती पानी की निकासी व कचरे की शिकायत को उठाते हुए कहा कि नगर निगम व संबंधित विभागों को स्पष्ट समय सीमा के साथ काम करना चाहिए। सोलर लाइटों की स्थिति खराब है। इंदिरा मार्केट में पुराने राजकीय विद्यालय से पुरानी सब्जी मंडी तक सड़क पर गंदगी के ढेर लगे हैं।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मरम्मत की आवश्यकता है। यहां स्ट्रीट लाइटें, फ्लड लाइट, वाटर कूलर व एसी की मरम्मत के लिए 8.81 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के बाद कार्य शुरू होंगे। उन्होंने खेल स्टेडियम में ड्रग्स संबंधी शिकायतों से इनकार किया है।
ख्यमंत्री नायब सैनी ने जल निकासी व सफाई पर जवाब दिया है। उन्होंने का कि सेक्टर-1 से 4 में वर्षा जल निकासी में अवरोध है। सफाई जारी है। जल निकासी सुधार के लिए लगभग 71.85 करोड़ का बजट स्वीकृति के लिए भेजा है।