फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र नगर में मीटर लगाने पहुंचे बिजली कर्मियों को दौड़ाया, लगाया जाम

Sun, 18 Oct 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र नगर में मीटर लगाने पहुंचे बिजली कर्मियों को मोहल्लेवासियों ने दौड़ा दिया।
विज्ञापन


गुस्साए उपभोक्ताओं ने मीटर भी तोड़ डाले। महिलाओं ने गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक जाम के बाद बिजली निगम के एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुराने बिल ठीक नहीं किए जा रहे और नए मीटर में ज्यादा बिल आता है।

राजेंद्र नगर में शनिवार शाम बिजली कर्मचारी मीटर लगाने के लिए पहुंचे। इससे पहले मकानों के बाहर मीटर लगाने का कार्य पूरा होता, मोहल्ले के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बिजली कर्मियों से मीटर छीन लिए और नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल गरमाता देख बिजली कर्मचारी वहां से निकल लिए। इस पर गुस्साए लोगों ने मीटर भी तोड़ डाले और इकट्ठा होकर गोहाना रोड पर आकर जाम लगा दिया।

बिजली के केबल को मार्ग के दोनों तरफ बांधकर महिलाएं बीचोंबीच बैठ गईं। दोनों तरफ वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। किसी भी वाहन को इधर से उधर नहीं जाने दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम लगाने वाली महिलाओं को आश्वासन दिया, लेकिन उन्होंने जाम खोलने से इनकार कर दिया।

इस दौरान वहां पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद बिजली निगम के एसडीओ सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन दिया कि बिलों को ठीक करा दिया जाएगा, जो भी समस्या है उसका समाधान करा दिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद ही महिलाओं ने जाम खोला।

उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को सब डिवीजन नंबर तीन में बिजली दरबार लगाया जाएगा। शनिवार को जो मामला हुआ उसे अधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया गया है। अधिकारी जो भी निर्देश देंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह, एसडीओ बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें