रोहतक। रविवार को शाम को अचानक हुए मौसम के बदलाव के बाद तापमान कम हो गया। इस दौरान तेज हवा बहने से कई इलाकों में बिजली गुल रही। करीब साढ़े छह बजे के आसपास हुई बारिश के बाद मौसम और ठंडा हो गया।
वहीं शहर के कई इलाकों में बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली जाने के कारण नेटवर्क ठप हो गई। बता दें कि बारिश के दौरान सेक्टर वन, जनता कॉलोनी, विशाल नगर, पाड़ा मोहल्ला, सेक्टर-2, जसवीर कॉलोनी की लाइट चली जाने के कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ा। ज्यादातर घरों में इनवर्टर न होने के कारण लोगों को अंधेरे का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक बिजली न रहने के कारण इनवर्टर ठप हो गए। एसडीओ राम निवास ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर बिजली गई थी। फाल्ट ठीक करने के बाद सप्लाई को दोबारा से चालू किया गया जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली।