बारिश ने एक बार फिर से गर्मी के प्रकोश से शहरवासियों को राहत दी है।
सुबह और शाम बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को दिन का तापमान 41 डिग्री।
दिन में तेज धूप के बाद शाम को बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। शाम को तकरीबन साढ़े 7 बजे बारिश की तेज बौछाराें से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगाें को गर्मी से निजात मिल गई।
तेज धूप में दोपहर को घर में दुबकने को मजबूर शहरवासियों ने शाम का बारिश का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार, बुधवार एवं वीरवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान 40 एवं न्यूनतम 24 से 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है।