फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांधरा में 200 एकड़ में बारिश का पानी, फसलें नष्ट होने का खतरा

विज्ञापन
सांपला के गांव गांधरा के खेतों में भरा पानी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सांपला। इलाके में हुई बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है। इससे फसलें नष्ट होने का खतरा बढ़ गया। इलाके के गांव गांधरा के करीब 200 एकड़ में एक फीट से ज्यादा पानी भरा है। बारिश और होती है तो किसानों के ज्वार, बाजारा, धान की फसलें नष्ट हो जाएंगी। किसानों ने प्रशासन से पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन


किसान हरि प्रकाश, राजू, राजेंद्र सिंह, काला, वीरेंद्र मलिक, लीला, जयसिंह, दलबीर का कहना है कि उनके खेत गांव की पश्चिम और दक्षिण दिशा में लगते हैं। झील का एरिया है। हर वर्ष बारिश के दिनों में फसलों को नुकसान होता है।
उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 दिनों से उनके खेतों में बारिश का पानी जमा है। फसलें डूबी हुई हैं। अभी तक पानी का स्तर कम नहीं हुआ है। अब और भी बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में अगर और बारिश होती है तो फसलें खराब होंगी।
विज्ञापन

सरपंच योगेश कुमार का कहना है कि पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण हर साल बारिश के दिनों में सैकड़ों एकड़ फसलें खराब हो जाती हैं। प्रशासन से ड्रेन तक पाइपलाइन दबाने की मांग की है। प्रशासन नियमों में उलझा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें