सांपला। वीरवार को हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। दिनभर रुक-रुककर बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंड का एहसास हुआ। इन दिनों किसानों की धान की फसल पककर तैयार है और कटाई भी चल रही है। वीरवार को दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। शाम साढ़े छह बजे तेज बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरों पर मायूसी नजर आई।
वहीं, जिन किसानों ने हाल ही में सरसों की बिजाई की है, उनकी फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, जिन किसानों को गेहूं की बिजाई से पहले खेतों में सिंचाई करनी थी, उन्हें अब सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।