रोहतक। कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच करीब एक माह पहले रेलवे रोड पर पर्चे बांटने को लेकर हुआ विवाद अनुसूचित जाति आयोग के पास पहुंच गया है। आयोग ने डीसी रोहतक को पत्र भेजकर जवाब मांगा है।
करीब एक माह पहले रेलवे रोड पर भाजपा की महिला कार्यकर्ता रानी किराड़ व अन्य पर्चे बांट रही थीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका यह कहकर विरोध किया कि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। पर्चे पर किसी तरह के मुद्रक या संख्या तक अंकित नहीं है। मामले को लेकर कई दिन तक विवाद चलता रहा। एसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। अब मामला अनुसूचित जाति आयोग के पास पहुंच गया है।
वर्जन
अनुसूचित जाति आयोग की तरफ से पत्र आया है, जिसका निर्धारित अवधि में जवाब भेज दिया जाएगा।
अजय कुमार, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहतक