फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू के विद्यार्थी शोध, शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में दिखा सकेंगे प्रतिभा

विज्ञापन
22सीटीके31..नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह नई दिल्ली
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू ने खाद्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत की। रविवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (एनआईएफटीईएम) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। यह साझेदारी दोनों संस्थानों को शोध, शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में मिलकर काम करने का अवसर प्रदान करेगी।
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित समारोह में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की उपस्थिति में कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा व एनआईएफटीईएम के निदेशक डाॅ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय ने करार पत्र का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन


प्रो. राजबीर सिंह ने कहा, प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट के करार एमडीयू विकास यात्रा में एक नया मील का पत्थर है। इस करार से एमडीयू के फूड टेक्नोलॉजी समेत अन्य संबंधित विभागों के प्राध्यापक, शोधार्थी और विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। बौद्धिक अधिकार प्रबंधन संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन

निदेशक निफ्टम डाॅ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय ने कहा कि भारत के लक्ष्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय एमडीयू के साथ जुड़ना और करार करना एक प्रगतिशील पहल है। रवनीत सिंह बिट्टू ने दोनों संस्थानों को इस एमओयू के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में एमडीयू डीन रिसर्च एंड डेवलेपमेंट प्रो. अरुण नंदा, डीन लाइफ साइंसेज प्रो. राजेश धनखड़, फूड टेक्नोलॉजी विभाग की अध्यक्षा डाॅ. ज्योतिका धनखड़, निदेशक सीआईआईई प्रो. राहुल ऋषि, निदेशक आईएचटीएम प्रो. आशीष दहिया शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें