फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेलवे पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ चलाया अभियान

विज्ञापन
23सीटीके19...रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चेकिंग करती पुलिस । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रेलवे पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से चेकिंग अभियान चलाया। एएसआई सुनीता ने बताया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति व विस्फोटक पदार्थ की पहचान करने में डॉग स्क्वॉड की अहम भूमिका होती है। स्टेशन पर यात्रियों को किसी भी अप्रिय घटनाओं से बचाने के लिए जीआरपी के जवानों ने जागरूक किया। स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों, प्लेटफार्म, विश्राम गृह, आने जाने वाली यात्री गाड़ियों में लोगों के सामान की डॉग स्क्वॉड के द्वारा जांच की गई। सघन जांच अभियान में जीआरपी के जवानों सहित महिला कांस्टेबल भी उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें