फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नशीले पदार्थों की जांच के लिए रेलवे पुलिस ने चलाया अभियान

विज्ञापन
22सीटीके05....रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चेकिंग करती पुलिस । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति व विस्फोटक पदार्थ की पहचान करने में डॉग स्क्वॉड की अहम भूमिका होती है। यह जानकारी रोहतक जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के समय एएसआई सुनीता ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमारे पास विस्फोटक पदार्थ को सूंघ कर पहचान करने में विशेष क्षमता रखने वाला डॉग काफी समय से सेवा में है। जिसकी व्यवस्था के लिए डॉग हैंडलर हमेशा तैयार रहते हैं। जीआरपी के जवानों ने बताया स्टेशन पर प्रत्येक यात्री के सामान की जांच जा रही है। स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी जवान 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों, प्लेटफार्म, विश्राम गृह, यात्री गाड़ियों में लोगों के सामान की डॉग स्क्वॉड के द्वारा जांच कर व्यक्तिगत पूछताछ की जा रही है। सघन जांच अभियान में जीआरपी के जवानों सहित महिला कांस्टेबल भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें