फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 24़.50 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज

Sat, 24 Feb 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। कलानौर वार्ड -एक रेलवे काॅलोनी के 1300 लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यहां करीब 31 वर्ष पहले बसी इस कॉलोनी के लोगों को जल्दी ही रेलवे लाइन पार नहीं करनी होगी। लोग अब सुगम सड़क से होकर रेलवे के दूसरी ओर जा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने की मंजूरी दे दी है। यह ओवरब्रिज करीब 24.50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा। ओवरब्रिज निर्माण के लिए 11.19 करोड़ रुपए रेलवे विभाग और 13.31 करोड़ रुपए हरियाणा सरकार देगी।
विज्ञापन

कालोनी निवासियों के लिए शहर में प्रवेश के लिए स्थायी रास्ता नहीं है। लाइन पार निवासियों को रेलवे ट्रैक से होकर गुजरता पड़ता है। काॅलोनीवासियों का कहना है कि उनकी ओर से अंडर पास व फ्लाईओवर की मांग काफी वर्षों से उठाई जाती रही है। साथ ही पिछले दिनों सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के समक्ष भी मांग रखी गई। सांसद ने पिछले सप्ताह डॉ. अशोक रंगा को जगह का मुआयना करने की जिम्मेदारी सौंपी। डॉ. अशोक रंगा ने कालोनीवासियों से बातचीत कर सांसद को रिपोर्ट भेजी। इसके बाद सांसद ने रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों से आग्रह किया। रेलवे ने भी काॅलोनीवासियों की बरसों पुरानी मांग को मंजूरी दे दी। काॅलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. अशोक रंगा का आभार जताया है।
वर्जन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अथक प्रयासों से हरियाणा उन्नति कर रहा है। वार्ड एक के लोगों ने रेलवे लाइन पार करने व रास्ते संबंधी समस्या बताई थी। आरओबी के लिए 24.50 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल गई है। - डॉ. अरविंद शर्मा, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें