फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर में 24.50 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज

Sun, 25 Feb 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। कस्बे के वार्ड नंबर एक रेलवे कॉलोनी की 1300 आबादी वाले क्षेत्र को बसे करीब 31 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। कॉलोनी के निवासियों को राहत पहुंचाते हुए लाइन पार करने के लिए सरकार ने रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है। यह ओवरब्रिज करीब 24.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आरओबी का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

रेलवे पुल के लिए 11.19 करोड़ रुपये रेलवे विभाग और 13.31 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार देगी। कॉलोनी निवासियों को शहर में प्रवेश के लिए को स्थायी रास्ता नहीं है। लाइन पार रहने वाले लोगों को रेलवे ट्रैक से होकर गुजरता पड़ता है। इस कारण काफी परेशानी होती है। कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि उनकी ओर से अंडरपास और फ्लाईओवर की मांग काफी वर्षों से की जा रही है। साथ ही पिछले दिनों सांसद अरविंद शर्मा के समक्ष भी मांग रखी गई। सांसद ने पिछले सप्ताह डॉ. अशोक रंगा को जगह का मुआयना करने की जिम्मेदारी सौंपी। डॉ. अशोक रंगा ने जगह का मुआयना कर रिपोर्ट सांसद को रिपोर्ट भेजी। इसके बाद सांसद ने रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों से आग्रह किया।


लाइन पार करते समय कई बार हुए हादसे

रेलवे कॉलोनी निवासी सुनहरी रेलवे लाइन पार कर लस्सी लेने जा रही थी। रेलवे लाइन पार करते समय अचानक से ट्रेन आ गई। इस हादसे में उसने अपना एक पांव गंवा दिया था। वार्ड एक के स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन पार करने व रास्ते संबंधी समस्या बताई थी। इसके बाद रेलवे विभाग से मिलकर ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी दिलाई गई। वहीं, कलानौर की यह समस्या लंबे समय बाद हल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें