13सीटीके49...श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत“ क्लब कार्यक्रम में विद्य
रोहतक। श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज में एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता हुई। विषय विविधता में एकता और एकता में अनेकता का रहा। सेल संयोजिका डॉ. नीलम ने बताया कि भारत एक बहुलतावादी समाज है। भारत में एकता और विविधता इसकी असाधारण विशेषता है। कई विदेशी आक्रमणों, मुगल शासन और ब्रिटिश शासन के बावजूद, देश की एकता और अखंडता कायम रही है। विविध भाषाओं, धर्मों और संस्कृतियों, विदेशी आगंतुकों और दुनिया के अन्य हिस्सों से आप्रवासन के अस्तित्व ने भारत की संस्कृति को सहिष्णु बना दिया है। प्रतियोगिता में कला संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर राहुल हुड्डा दूसरे स्थान पर राखी, तीसरे स्थान पर योगेश रहे। डॉक्टर वंदना रंगा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के लिए ऐसा वातावरण प्रदान करती हैं जो विभिन्न राज्यों की प्रथाओं, भाषाओं को सीखने व समझने में सहायक होती है।