13सीटीके36...एमडीयू में कुलपति राजवीर सिंह के साथ बैठक करते शिक्षक। स्रोत:एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बुधवार को विदेशी उद्योग के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह से शिष्टाचार भेंट की। विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा की प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया।
प्रतिनिधिमंडल में ड्यूओ फार्मा के ऑडिट एंड गवर्नेंस विभाग के रामा, ड्यूओ फार्मा की बीडी मैनेजर डॉ. यति, पाब्लो ग्रांडा, लाइव ग्रीन के निदेशक डॉ. कविश कुमार जैन व लाइव ग्रीन के सीईओ शशिकांत सी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से यूएसए, अर्जेंटीना व मलेशिया की कंपनियों में एमडीयू विद्यार्थियों के इंटर्नशिप, विद्यार्थी प्रशिक्षण, शोध सहभागिता बारे चर्चा की। इस मौके पर डॉ. राजीव के कपूर उपस्थित रहे। निदेशक सीआईएल प्रो. सपना गर्ग ने इस प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया। इस प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. केके शर्मा की प्रयोगशाला में एंटीबायोटिक रेसिस्टेंस व प्रो बायोटिक्स आदि शोध कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रयोगशाला की सुविधाओं तथा शोध कार्य की सराहना की।