फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गुरुद्वारा बंगला साहिब में रागी जत्थों ने किया गुरु महिमा का गुणगान

विज्ञापन
06...गुरुद्वारा बंगला साहिब के लिए नए जनरेटर का विधिवत उद्घाटन करते मुख्य अति​थि राजेश जैन व आय
विज्ञापन
रोहतक। गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान किया। जींद रोड स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब में दसवें सिख गुरु, साहिब-ए-कमाल गुरु गोबिंद सिंह की जयंती (प्रकाश पर्व) श्रद्धा, उत्साह के साथ मनाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में गुरु भक्ति और कीर्तन की गूंज रही। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर हाजिरी लगाई और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश जैन ने माथा टेका और गुरुद्वारा साहिब के लिए 125 केवीए क्षमता के नए जनरेटर का विधिवत उद्घाटन किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अंतरंग सदस्य जत्थेदार करनैल सिंह व प्रबंधन कमेटी ने जैन को स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरदार हरभजन सिंह राठौर, सरदार हवा सिंह सैनी, सरदार मनमोहन सिंह, राजीव जैन, सन्नी निझावन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें