फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आरएएफ ने अर्बन एस्टेट थाना एरिया में निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आरएएफ व पुलिस ने रविवार को अर्बन एस्टेट थाना एरिया में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस का कहना है कि लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए आरएएफ समय-समय पर फ्लैग मार्च निकालती रहती है।
विज्ञापन

आरएएफ की 194 बटालियन एक से सात नवंबर तक विशेष अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थानों में फ्लैग मार्च निकाल रही है। इसी कड़ी में रविवार को सुबह अर्बन एस्टेट थाने में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस से जिले के महत्वपूर्ण संस्थानों के बारे मे चर्चा की। आरएएफ टीम ने पुलिस के साथ मिलकर एरिया में मुख्य रूप से बस स्टैंड व राजीव गांधी स्टेडियम एरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया है। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने की लिए अपील की गई है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य पुलिस व आरएएफ का आम लोगों से सामंजस्य बनाना है जिससे की भविष्य की संभावित चुनौतियों से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें