फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राशन के लिए रात को भी डिपो पर लगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राशन के लिए रात को भी डिपो पर कतार लग रही है। इस तरह का मामला शहर के डेहरी मोहल्ला के पास बने राशन डिपो का सामने आया है। इस पर उपभोक्ताओं की कतार रात 8 बजे भी लगी रही।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को इस बार दो माह का गेहूं दिया जा रहा है। उपभोक्ता आमतौर पर डिपो पर दिन में ही राशन लेने जाते हैं लेकिन इस डिपो पर दिन के अलावा रात को भी कतार लगी रही। डिपो संचालकों का कहना है कि जो राशन आ रहा है उसे उपभोक्ताओं को दिया जाता है।
उपभोक्ता अधिक संख्या में आने पर समय अधिक लगता है। इस कारण कई बार शाम को राशन लेने वाले उपभोक्ताओं को रात तक राशन दिया जाता है। वहीं राशन डिपो प्रधान धर्मपाल ने बताया कि गांवों में उपभोक्ता दिन में ही राशन ले जाते हैं।
विज्ञापन

शहर में कुछ लोग दिन में मजदूरी करते हैं और शाम को राशन लेने आते हैं। इसी कारण कुछ डिपो पर कतार रात को भी लग जाती है। कतार में खड़े सभी उपभोक्ताओं को राशन देने का प्रयास रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें