फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नाले के निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Wed, 05 Aug 2026 08:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सामग्री की सैम्पलिंग को सील करते नपा कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। नगर पालिका रेलवे रोड और तहसील रोड पर 4 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कर रही है। इस निर्माण सामग्री के नमूने लिए गए हैं। यह कार्रवाई वार्ड नंबर तीन के निवासियों और पार्षद कमलेश की शिकायत के बाद हुई है।
नगर पालिका के उपमंडलीय अधिकारी पंकज गर्ग और कनिष्ठ अभियंता की मौजूदगी में नमूने भरे गए। तीन अलग-अलग जगहों से सामग्री के नमूने लिए गए। पंकज गर्ग ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होना चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए सामग्री की समय-समय पर जांच कराई जाती है। लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता का आकलन होगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गुणवत्ता पर उठे सवाल

कुछ दिन पहले वार्ड नंबर तीन निवासी कुलदीप शर्मा ने नालों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया था। इसके बाद नगर पालिका ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि प्रतुल आनंद, मनजीत सिंह सिक्का, हरप्रीत सिंह जुनेजा, रामबीर, सन्नी उर्फ सनिया, प्रवीण और प्रियंका पुनियानी सहित कई पार्षदों ने भी चिंता जताई। अब सभी की नजर प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर है।
विज्ञापन

वर्जन
नालों की सैंपलिंग करवाकर सील कर प्रयोगशाला भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। मानकों को पूरा करके ही नालों का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। जनता की तरफ से बदाई गई कमियों को ठेकेदार को बता दिया गया है। -पंकज गर्ग, एसडीओ, नगर पालिका, कलानौर।



फोटो कैप्शन सामग्री की सैंपलिंग को सील करते नगर पालिका कर्मचारी। स्रोत सौजन्य संवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें